पद-निर्धारण ( Tagging)

'पद-निर्धारण' का तात्पर्य एक नियत टैग-सेट के आधार पर भाषा में शब्द-वर्गों के आधार पर अलग-अलग पदों का मशीन द्वारा स्वत: पहचान करने से होता है। इसमें टैग-सेट का निर्धारण पहले से करना होता है, तदनुसार ही आउट-पुट की अपेक्षा होती है।

प्राकृतिक भाषा संसाधन में भाषाई विश्लेषण की प्रारम्भिक प्रक्रिया होती है, इसके बाद ही आगे की इकाईयों पदबंध, उपवाक्य एवं वाक्य आदि का विश्लेषण होता है। इस प्रक्रिया से एक तरह से आगे के सभी विश्लेषणों का आधार तैयार होता है। इसी आधार पर मशीनी अनुवाद, सूचना-संचयन एवं प्रत्यानयन तथा प्रोक्ति-विश्लेषण आदि का कार्य होता है।

टैग-सेट

टैग-सेट इस प्रक्रिया का केंद्रीय विषय है, क्योंकि इसी के आधार पर न सिर्फ पद-निर्धारण का कार्य होता है, बल्कि परिणाम का विश्लेषण एवं आगे का संसाधन भी होता है। यह मूलत: शब्द-वर्गों के आधार पर एक तरह का टोकन होता है, जिसके आधार कंप्यूटर की कोडिंग भी हो सके और मानवीय-परीक्षण में भी सहयोगी हो। जैसे-

क्र. सं.

टैग

पूर्ण नाम

उदाहरण

संज्ञा ( Noun)

1.

NAB

Abstract Noun

दर्द, नींद, हँसी, सदमा, खुशी

2.

NCD

Cardinal Noun

एक, दो, हजार, लाख, करोड़

3.

NCM

Common Noun

मेज, विद्यालय, जहाज, घर

4.

NCN

Compound Noun

माता-पिता, राम-श्याम, राजा-रानी

5.

NNPA

Proper Noun (Authority)

प्रधानमंत्री, भारतीय भाषा संस्थान, मणिसाना आयोग

6.

NNPL

Proper Noun (Place)

दिल्ली, हिमालय

7.

NNPP

Proper Noun (Person)

रहीम, वहीदा

सर्वनाम (Pronoun)

8.

PCP

Reciprocal

एक-दूसरे, आपस में

9.

PDE

Indefinite

कोई, कुछ, कई, अनेक, किसी

10.

PDM

Demonstrative

यह, वह, ये, इसने, यही, इतना, उतना

11.

PIT

Interrogative

कौन, क्या, क्यों, कहाँ, कैसे, किस

12.

POS

Possessive

मेरा, मेरी, उसका, उसकी, उसके, उनका, उनके

13.

PRD

Ordinals

पहली, दूसरी, तीसरी, दसवीं, पहला, दूसरा

14.

PRE

Relative

जो, जिस, जिसपर, जिससे, जिनसे, जिन्हें, जिन्होंने

15.

PRF

Reflexive

स्वयं, खुद, अपने-आप, निज

16.

PRL

Personal

मैं, तुम, आप, हम, मुझे

क्रिया (Verb)

17.

VAUX

Auxiliary Verb

रहा_है, चुका_था, होगा

18.

VCT

Single Causative Verb

पढ़ाया, पहुँचाया, खिलाया, दौड़ाया

19.

VDC

Double Causative Verb

पढ़वाया, पहुँचवाया, हँसवाया

20.

VMAIN

Main Verb Finite

पढ़, लिख, खा, पी, रो, सो

21.

VNF

Non Finite Verb

खाते_हुए, पीते_हुए, रोते_हुए, हँसकर, चलकर

विशेषण (Adjective)

22.

ADJ

Adjective

अच्छा, बुरा, बड़ा, सुंदर, चतुर

क्रिया-विशेषण (Adverb)

23.

ADV

Adverb

सहसा, अचानक, कल, अब

अन्य कोटियाँ (Other Categories)

24.

CNJ

Conjunction

और, या, व

25.

DLC

Discourse Locater

उपर्युक्त, उपरोक्त, उक्त, निम्नलिखित, निम्नोक्त, निम्नांकित

26.

DNC

Sentence Connecter

अगर, अर्थात्, इसलिए, कि, तो, दरअसल, बल्कि, यदि

27.

IND

Indeclinable

बिना, सिवा, आदि, भले

28.

INJ

Interjection

हाय! हे! ओह! अजी! ओहो!

29.

ITF

Intensifier

बहुत, बेहतर, ज्यादा

30.

LOC

Location

नीचे, ऊपर, सामने, बाहर

31.

NEG

Negative

न, नहीं, मत

32.

PRT

Particle

भी, तो, भर, ही, तक

33.

PSP

Post Position

ने, को, के_द्वारा, के_लिए, के_अनुकूल

34.

PUC

Punctuation

35.

QOT

Quotative

माने, मतलब, दरअसल, यानी

36.

QTF

Quantifier

लगभग, करीब, सैकड़ा

37.

QTN

Question

?

38.

RDP

Reduplication

घर-घर, धीरे-धीरे

39.

SEP

Separator

, ;

गुण ( Attribute) : (A) लिंग ( Gender)

40.

MAS

Masculine

उसका

41.

FEM

Feminine

उसकी

42.

MFN

Masculine + Feminine

उसको

(B) वचन ( Number)

43.

SGR

Singular

इस

44.

PLR

Plural

इन

45.

SPR

Singular + Plural

जो, वो

(C) पुरुष ( Person)

46.

FST

First Person

मैं

47.

SND

Second Person

तू

48.

TRD

Third Person

वह

(D) आदरार्थकता ( Honorificity)

49.

HON

Honorific

आप

50.

NHN

Non-honorific

तुम

(E) प्रकार्य ( Function)

51.

ANI

Animate

मैं

52.

INE

Inanimate

जब

53.

LOT

Locative

वहाँ , कहाँ

54.

TMR

Time Marker

कब, जब

55.

CPR

Comparison

जैसा, वैसा

(F) गणनीयता ( Countability)

56.

CTA

Countable

अनेक

57.

UCT

Uncountable

कुछ

(G) प्रस्थिति ( Position)

58.

PRX

Proximal

यह

59.

DIS

Distal

वह

(H) प्रभावता ( Emphaticity)

60.

EMP

Emphatic

वही

61.

NMP

Non-Emphatic

वह

(I) वितरण ( Distribution)

62.

DST

Distributive

कुछ-कुछ

63.

NDS

Non-Distributive

कई

(J) कारक ( Case)

64.

DRT

Direct

यह

65.

OBQ

Oblique

इसके

(K) कारक चिह्नक ( Case Marker)

66.

NOM

Nominative

वह, वो, वे

67.

ERG

Ergative

उसने, उन्होंने

68.

ACC

Accusative

उसे, उसको, उन्हें, उनको

69.

INS

Instrumental

उससे, उसके द्वारा, उनसे, उनके द्वारा

70.

DAT

Dative

उसे, उसको, उसके लिए, उनको, उन्हें, उनके लिए

71.

ABL

Ablative

उससे, उनसे

72.

GEN

Genitive

उसका, उसकी, उसके, उनका, उनकी, उनके

73.

LOT1

Locative First

उसमें, उनमें, हममें

74.

LOT2

Locative Second

उस पर, उन पर, हम पर

काल ( Tense)

75.

PST

Past Tense

गया

76.

PNT

Present Tense

जाता

77.

FUT

Future Tense

जाएगा